{"_id":"65735f8619ed6333940fa0e7","slug":"demand-to-run-city-bus-from-dwarka-expressway-to-major-places-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20434-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे से प्रमुख स्थानों तक सिटी बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे से प्रमुख स्थानों तक सिटी बस चलाने की मांग
विज्ञापन
यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन की टीम ने उपायुक्त को मांग पत्र दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दिल्ली बॉर्डर के सेक्टर- 114 और शोभा सिटी सेक्टर-108 से गुरुग्राम बस अड्डे, मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन, द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक सिटी बसों के संचालन की मांग शुरू हो गई है। यूनाइटेड आरडब्ल्यूए फेडरेशन की टीम ने इस मामले में उपायुक्त निशांत कुमार यादव से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र दिया।
प्रतिनिधियों का कहना था कि इस इलाके में अभी सिटी बसें नहीं चलतीं। ऐसे में लोग आवागमन के लिए अपने निजी वाहनों पर निर्भर हैं। ऑटो और कैब करना लोगों को महंगा साबित होता है। सिटी बसें चलने से न्यू पालम विहार क्षेत्र की कॉलोनियों साहिब कुंज, साईं कुंज, गंगा विहार, चंदन विहार, शंकर विहार, निहाल कॉलोनी, उपवन सोसाइटी, प्रकाशपुरी जोन,बजघेड़ा व सराय अलावर्दी गांव के साथ-साथ सेक्टर 106 से लेकर 115 तक बनी हुई सोसाइटियों के निवासियों को फायदा होगा।
उपायुक्त से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधियों में बजघेड़ा आरडब्ल्यूए के प्रधान सतबीर नंबरदार,सचिव नाथू राम पंडित, साईं कुंज आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश राणा,प्रभु धाम आरडब्ल्यूए टी ब्लॉक के केपी तिहावारी गुड़गांव गेटवे आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान कर्नल कर्मवीर न्यू पालम विहार फेज टू ई ब्लॉक के कोषाध्यक्ष राजबीर सिंह, मनीराम अग्रवाल, राम मेहर शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-- -- -
इन रूटों पर बस चलाने की मांग
- सेक्टर 114 से मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन
- सेक्टर 114 से द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन
- सेक्टर 114 से गुरुग्राम बस स्टैंड
- सेक्टर 114 से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन
- सेक्टर 114 से जिला अस्पताल और अन्य प्रमुख अस्पताल