{"_id":"68acb50f7ce66a08d704a6cd","slug":"demand-for-underpass-intensifies-in-jodi-kalan-protest-continues-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-65568-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जोड़ीकलां में अंडरपास की मांग तेज, जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जोड़ीकलां में अंडरपास की मांग तेज, जारी रहा धरना
विज्ञापन
फर्रुखनगर।
फर्रुखनगर खंड के गांव जोड़ीकलां में अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। शिव मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में एकत्र ग्रामीणों ने एनएचएआई व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे जिला मुख्यालय तक कूच करने को मजबूर होंगे।
ग्राम पंचायत जोड़ीकलां की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर शिव मंदिर के पास अंडरपास निर्माण की मांग की गई है। पत्र में कहा गया कि फोरलेन निर्माण के कारण ग्रामीणों के खेत, मंदिर और स्कूलों तक पहुंचना बेहद कठिन हो गया है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार अपनी समस्या लेकर एनएचएआई मुख्यालय और जनप्रतिनिधियों तक जा चुके हैं लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास न होने से उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। वहीं वैकल्पिक मार्ग भी बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे जिला मुख्यालय तक कूच करेंगे और अनिश्चितकालीन उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। संवाद