{"_id":"6a3ad52e42d6a2329f00dec4","slug":"demand-for-transfer-policy-and-allowances-for-mewat-cadre-teachers-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-113059-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेवात कैडर शिक्षकों के लिए ट्रांसफर नीति और भत्ते की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेवात कैडर शिक्षकों के लिए ट्रांसफर नीति और भत्ते की मांग
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) नूंह इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र दहिया से मुलाकात कर मेवात कैडर के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लंबित समस्याएं उठाईं। प्रतिनिधिमंडल ने मेवात कैडर के कर्मचारियों के लिए अंतर-जिला स्थानांतरण नीति लागू करने तथा नूंह में कार्यरत सभी शिक्षकों को मेवात भत्ता देने की मांग की।
जिला प्रधान विक्रमजीत राणा ने बताया कि मेवात कैडर बने 14 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों को अन्य जिलों में स्थानांतरण का अवसर नहीं मिला है। इससे उन्हें पारिवारिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने 5 से 7 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को अंतर-जिला स्थानांतरण की सुविधा देने तथा गंभीर बीमारी, दिव्यांगता, विधवा और पति-पत्नी मामलों को प्राथमिकता देने की मांग की। बैठक में पीजीटी वरिष्ठता सूची, कन्फर्मेशन और पदोन्नति से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए। अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया। संवाद