{"_id":"649b1bb9405203838609d176","slug":"demand-for-the-arrest-of-those-who-attacked-the-electricity-department-team-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8450-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली विभाग की टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली विभाग की टीम पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
हरियाणा पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त निशांत यादव को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। हरियाणा पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त निशांत यादव को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि गत 25 जून की रात को बिजली चोरी पकड़ने वाला दस्ता समझकर पीटने वाले ग्रामीणों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
25 जून को बारिश के कारण एसडीओ व बिजली कर्मी फॉल्ट की तलाश करने गये थे। ढाणी रतिराम की ओर सूअर फार्म के निकट ग्रामीणों ने उनका पीछा कर कर्मवीर,सरोज व नरेन्द्र ने लाठी,डंडे व रॉड से हमला किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके खिलाफ बिजली निगम भोडाकला सब डिवीजन के एसडीओ लोकेश कुमार ने बिलासपुर थाने में मामला भी दर्ज करवा दिया था।
अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से हरियाणा पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त निशांत यादव को ज्ञापन सौंपा है। मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर एसडीओ रविन्द्र कुमार, विपिन यादव, मनमोहन सिंह,उपेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।