फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for metro extension to Dwarka Expressway gains momentum.

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो विस्तार की मांग को मिला बल

Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Demand for metro extension to Dwarka Expressway gains momentum.
सांसद कमलजीत सहरावत ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को लिखा पत्र
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर को सुगम बनाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने प्रस्तावित कीर्ति नगर-पालम मेट्रो कॉरिडोर को आगे बढ़ाकर द्वारका और द्वारका एक्सप्रेसवे तक विस्तारित करने की मांग का समर्थन किया है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर इस मांग पर विचार करने का अनुरोध किया है।



यह मांग द्वारका फोरम और डीएक्सपीजीडीए की ओर से उठाई गई थी। इस दौरान सांसद ने अपने पत्र में कहा कि द्वारका फोरम के प्रतिनिधियों ने शहर में बढ़ती आबादी और यातायात की समस्याओं को देखते हुए मेट्रो लाइन को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई है। उन्होंने मंत्री से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन




सांसद द्वारा लिखे गए पत्र की कॉपी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को भी भेजी गई है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि प्रस्ताव पर जल्द चर्चा हो सकती है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास हो रहा है। यहां बड़ी संख्या में आवासीय सोसाइटियां और शोपिंग कॉम्पलेक्स विकसित हुए हैं। इसके कारण रोजाना हजारों लोग दिन-रात दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवागमन करते हैं। यदि कीर्ति नगर-पालम मेट्रो कॉरिडोर को द्वारका और द्वारका एक्सप्रेसवे तक बढ़ाया जाता है तो यात्रा आसान होगी, समय की बचत होगी और सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम होगी। लोगों को उम्मीद है कि सरकार और डीएमआरसी इस मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे और जल्द कोई सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed