{"_id":"6aa01b8f8346a3ecc00a26bd","slug":"demand-for-gurugram-made-garments-rises-in-the-us-and-europe-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100450-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अमेरिका-यूरोप में बढ़ी गुरुग्राम के कपड़ों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अमेरिका-यूरोप में बढ़ी गुरुग्राम के कपड़ों की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम अब आईटी और कॉरपोरेट हब के साथ-साथ कपड़ा निर्यात में भी पहचान बना रहा है। शहर के कपड़ों की मांग अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत कई देशों में है। हरियाणा के कुल कपड़ा निर्यात में जिले की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है।
आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा से 30,155 करोड़ रुपये से अधिक का कपड़ा निर्यात होता है। इसमें गुरुग्राम से 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कपड़े विदेशों में भेजे जाते हैं। जिले के गारमेंट उद्योग में महिलाओं और बच्चों के लिए ऑर्गेनिक और कॉटन कपड़ों की मांग बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्योग विहार, मानेसर और खांडसा जैसे प्रमुख केंद्रों में करीब 1200 आधुनिक विनिर्माण कंपनियां काम कर रही हैं। गुरुग्राम की कंपनियां वैश्विक फैशन बाजार की जरूरत और रुझान के अनुसार परिधान तैयार करती हैं। निर्यात में अमेरिका और यूरोप की हिस्सेदारी करीब 40-40 फीसदी है। शेष 20 फीसदी निर्यात अन्य देशों को होता है।
उद्योग विहार उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिमेष सक्सेना के अनुसार, जिले को अंतरराष्ट्रीय बाजार से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनियां बदलती मांग के साथ उत्पादन में बदलाव कर रही हैं। कपड़ा उद्यमी प्रदीप माहेश्वरी ने बताया कि यहां आधुनिक मशीनों, बेहतर धागों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजाइन व कपड़े का उत्पादन होता है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक होने से माल विदेशों तक पहुंचाना आसान होता है।