फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for government job and financial assistance of Rs 25-25 lakh for the families of the deceased.

Gurugram News: मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी व 25-25 लाख की आर्थिक सहायता की मांग

Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demand for government job and financial assistance of Rs 25-25 lakh for the families of the deceased.
-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के मृतकों व घायलों के पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने भाजपा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद पीड़ितों के निवास स्थान पर पहुंचे तो पीड़ित परिजनों की सहायता की मांग तेज होने लगी।
बता दें कि 26 अप्रैल 2025 को एक तेज गति से आ रही पिकअप ने 11 श्रमिकों को निर्दयता से कुचल दिया था। जिसमें खेड़ी कला गांव की 06 महिला व झिमरावट गांव के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा खेड़ी कला गांव की तीन महिलाएं व एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। क्षेत्रवासियों की ओर से सर्वजातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू व पूर्व नसीम अहमद से मांग की वे सरकार व प्रशासन के माध्यम से मृतकों के परिजनों के सदस्यों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार की एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाऐ तथा घायलों को पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाएं। मृतकों के बच्चों को उत्तम स्तर के स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि ये घटना दिल को दहलाने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को उत्तम से उत्तम स्थान प्रदान करें। घायलों को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ हो । उन्होंने कहा की सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच - पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस बारे में सरकार व प्रशासन के माध्यम से पीड़ित परिवारों को अधिक से अधिक यथासंभव सहायता दिलवाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। पूर्व विधायक नसीम अहमद ने कहा की ये बहुत ही दुखद घटना है और वे हर संभव सरकार व प्रशासन से मदद दिलवाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। इस अवसर पर खंड संघचालक नगीना लेखराज, नीतिन दुबे, नंदलाल प्रजापत सरपंच मुलथान, मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव, मंडल महांमत्री साकरस जयसिंह मंडल सचिव कासम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed