{"_id":"6aa9a3c690d4cb5ef40830c0","slug":"demand-for-action-regarding-the-attack-on-the-team-that-went-to-remove-encroachments-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101101-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला मामले में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला मामले में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सहायक अभियंता-सह-ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम पर गांव बासकुसला में 3 सितंबर को हुए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। सहायक अभियंता-सह-ड्यूटी मजिस्ट्रेट विकास शर्मा ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि अवैध बाजार हटाने के दौरान भीड़ ने पथराव किया, जिसमें कई अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। घटना के बाद एफआईआर दर्ज की गई लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
विकास शर्मा ने बताया कि मानेसर नगर निगम की प्रवर्तन शाखा गांव बासकुसला, शंकर की ढाणी में अवैध बाजार के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। इस दौरान दो पुरुषों और दो महिलाओं ने भीड़ को उकसाया। उकसावे के बाद भीड़ हिंसक हो गई और टीम पर भारी पथराव शुरू कर दिया। हालात इतने गंभीर हो गए कि प्रवर्तन टीम और पुलिस बल को जान बचाने के लिए मौके से भागना पड़ा।
पथराव में नगर निगम के एक चालक की गर्दन में चोट आई। यह चोट टूटे हुए शीशे के कारण लगी। मौके पर तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के हाथ में चोट लगी। एक महिला पुलिसकर्मी को पीठ पर पत्थर लगा। एक जेसीबी मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके शीशे टूट गए। दो बोलेरो और एक पिकअप भी क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
पर्याप्त बल नहीं मिलना का आरोप
विकास शर्मा ने पत्र में कहा कि घटना की गंभीरता के बावजूद एफआईआर संख्या 0224 पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। भीड़ को उकसाने वाले लोग अब भी खुले में घूम रहे हैं। सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमला होने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने के बावजूद त्वरित कार्रवाई न होना चिंता का विषय है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मानेसर नगर निगम को प्रवर्तन अभियानों के लिए नियमित रूप से पर्याप्त पुलिस बल नहीं मिलता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय पर और पर्याप्त पुलिस तैनाती आवश्यक है।