{"_id":"6a0f5ef428ca90632609cce3","slug":"delivery-boy-injured-in-car-accident-dies-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88724-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार की टक्कर से घायल डिलीवरी बॉय की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार की टक्कर से घायल डिलीवरी बॉय की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
- 9 मई को हुआ था हादसा, सुशांतलोक थाने की पुलिस कर रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में 8 मई की रात को सेक्टर-43 से ऑर्डर लेकर बी-ब्लॉक सुशांतलोक में जा रहे इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार को कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल डिलिवरी बॉय की 20 मई को उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी गोवर्धन के रूप में हुई है। वह ऑनलाइन खाना उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी में नौकरी करता था। 8 मई की रात करीब 1 बजे वह इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-43 से ऑर्डर लेकर बी-ब्लॉक सुशांतलोक जा रहा था। इसी दौरान होटल कोर्टीयार्ड के सामने एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। चालक कार को माैके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सुशांतलोक थाने की पुलिस ने स्कूटी को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोवर्धन की 12 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हाे गई।
विज्ञापन