{"_id":"6924ac81ac3ef24e92003438","slug":"delivery-boy-attacked-with-axe-and-sticks-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-72937-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डिलीवरी बॉय पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डिलीवरी बॉय पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से किया हमला
विज्ञापन
कार में सवार होकर आए थे हमलावर, कैमरे में वारदात कैद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना अंतर्गत शक्ति पार्क क्षेत्र में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले एक युवक पर कार में सवार होकर आए लड़कों ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर कई वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीसीटीवी में उनकी कार नंबर प्लेट सहित साफ दिख रही है। घायल को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। हमले की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दो नामजद सहित आठ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
युवक की पहचान अभिषेक (25) के रूप में हुई है। अभिषेक के बड़े भाई रितेश ने सेक्टर-10 थाने में दी शिकायत में बताया कि वे दोनों भाई बिग बास्केट कंपनी में डिलीवरी का काम करते हैं। शनिवार की दोपहर को करीब 12 बजे अभिषेक एक ग्राहक को सामान डिलीवरी करने जा रहा था। शक्ति पार्क क्षेत्र में कार ने अभिषेक की बाइक को टक्कर मार दी और बाइक को नीचे गिरा दिया। कार से 7-8 लड़के उतरे और उन सभी के हाथों में कुल्हाड़ी, लाठी व डंडे थे।
लड़कों ने अभिषेक पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से काफी वार किए। इससे उसके सिर, पीठ, हाथ-पैर पर गहरे घाव व चोटें लगी हैं। इस हमले से अभिषेक बेहोश होकर गिर पड़ा। घायल अभिषेक को तुरंत मानेसर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में वेंटिलेंटर पर रखा है जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार अभिषेक के शरीर पर कई जगह कुल्हाड़ी के गहरे घाव हैं, हाथ बुरी तरह टूट गया है और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट हैं। फिलहाल अभिषेक बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले कॉल पर धमकी दी थी
अभिषेक के भाई रितेश का कहना है कि एक सप्ताह पहले एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर काॅल आई थी। कॉल करने वाले ने मारने की धमकी दी थी। रितेश ने उस कॉल की शिकायत स्थानीय थाने में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रितेश का कहना है कि हमलावरों ने अभिषेक को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया, जबकि असल टारगेट वह खुद था।
आरोपी घरों से फरार
जांच अधिकारी मीनावंती ने बताया कि घायल युवक के भाई की शिकायत के आधार पर रोहित राघव व रोहित जिंदल सहित आठ अज्ञात खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपी युवक अपने घरों से गायब हैं। नामजद युवकों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी हमलावर युवकों की पहचान की जा रही है।