{"_id":"687ba4188290e7f2620c8df2","slug":"delhi-route-decide-for-daak-kanwariya-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62680-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डाक कांवड़िये करें द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डाक कांवड़िये करें द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल
विज्ञापन
- यातायात पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगाए दिशा सूचना बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने डाक कांवड़ियों से अपील की है कि वह द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करें। इससे दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति कम होगी और वाहन चालकों को कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देश पर यातायात पुलिसकर्मियों ने जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डाक कांवड़ियों की वापसी मार्ग को दर्शाने के लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाए हैं।
द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी, मानेसर, धारूहेड़ा, भिवाड़ी जाने वाले कांवड़ियों को सहूलियत होगी। यातायात पुलिस ने सिग्नेचर टावर एफओबी, इफको चौक एलिवेटेड यू टर्न और एटलस एफओबी पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए हैं। उसमें निर्देश दिए गए हैं कि जो भी डाक कांवड़िये हरिद्वार के रास्ते दिल्ली होते हुए वापस आएंगे वो सभी डाक कांवड़िये द्वारका एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। इससे डाक कांवड़िये भी आसानी से अपने गंतव्य स्थानों पर सुरक्षित पहुंच सकेंगे।