फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delhi resident Corona victim dies in Gurugram

गुरुग्राम में दिल्ली निवासी कोरोना पीड़ित की मौत

Mon, 20 Apr 2020 10:55 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Apr 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi resident Corona victim dies in Gurugram
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

कोरोना के प्रकोप के बीच जिले में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। शनिवार देर रात मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में दिल्ली के सदर बाजार निवासी 50 वर्षीय कोरोना पीड़ित की मौत हो गई। उनके फेफड़े में गंभीर संक्रमण था। कोरोना का प्रकोप जहां जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में दो कोरोना पीड़ितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार निवासी 55 वर्षीय मुगल कुरैशी कोरोना पॉजिटिव थे, जिन्हें 6 अप्रैल को मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना वायरस के चलते उन्हें फेफड़े में गंभीर संक्रमण था। इलाज के दौरान शनिवार देर रात 12:40 बजे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, मेदांता अस्पताल में ही शनिवार को शाम 5:30 बजे झारखंड के रांची निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पीड़ित बदरवज्जमान की भी मौत हो गई थी। उन्हें 16 अप्रैल को एयर एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था। कुछ दिन पूर्व मेदांता अस्पताल में ही एक 78 वर्षीय कोरोना पीड़ित इटली की महिला और कारोना के लक्षणों वाले फाजिलपुर निवासी एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हो चुकी है। इसी के साथ कोरोना संक्रमण से जिले के अलग-अलग अस्पतालों में मरने वालों की संख्या अब 4 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हुई है, लेकिन दोनों ही मरीज गुरुग्राम जिले से बाहर के हैं। स्वास्थ्य विभाग उनकी गणना अपने मरीजों की संख्या में नहीं कर रहा है। - डॉ. जेएस पूनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed