फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delhi Police reached Gurugram with Aftab

Gurugram News: आफताब को लेकर गुरुग्राम पहुंची दिल्ली पुलिस

Mon, 23 Jan 2023 04:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police reached Gurugram with Aftab
संसोधित खबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी आफताब को लेकर शुक्रवार सुबह डीएलएफ पेज-3 के साइबर पार्क में पहुंची। टीम ने टावर 14 में स्थित कॉल सेंटर में काम करने वाले आफताब के बारे में छानबीन की। छानबीन के दौरान उसकी दराज से मिले कुछ कागजात पुलिस टीम अपने साथ ले गई।
दिल्ली पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि जिस समय उसने वारदात को अंजाम दिया था। उस दौरान उसका वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। पुलिस टीम ने यहां काम करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान कॉल सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। यह भी देखा गया कि आफताब का यहां काम करने वाले किस व्यक्ति से किस प्रकार के संबंध थे। काम के बाद वह ज्यादा समय किसके साथ बिताता था।
विज्ञापन

दूसरी ओर कॉल सेंटर प्रबंधन ने पुलिस टीम को बताया कि उन्हें श्रद्धा हत्याकांड की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली थी। इसके बाद जैसे ही यह पता चला कि इसमें आफताब का हाथ है, उन्होंने उसी समय आफताब को नौकरी से निकाल दिया था। वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। ऐसे में उसका टर्मिनेशन लेटर ई-मेल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ईस्ट विरेंद्र विज के अनुसार दिल्ली पुलिस की पांच सदस्यीय टीम गुरुग्राम आई थी। उनकी ओर से चल रही छानबीन के बाद वापस चली गई थी। दिल्ली पुलिस अपने साथ कुछ कागजात भी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed