फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delhi police cops deny to pay toll at delhi Gurugram expressway toll plaza blocked its 3 lanes for 45 minutes created long jam

गुरुग्राम: टोल मांगने पर कारों में सवार दिल्ली पुलिस के जवानों ने किया हंगामा, तीन लेन 45 मिनट तक रखीं ब्लॉक, लगाया जाम

Wed, 29 Sep 2021 01:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Sep 2021 01:35 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के जवानों ने टोल प्लाजा के तीन लेन को ब्लाक कर 45 मिनट तक अपनी कारें खड़ी रखीं जिससे टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद डायल-122 पर सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को किनारे कराया।

विज्ञापन
Delhi police cops deny to pay toll at delhi Gurugram expressway toll plaza blocked its 3 lanes for 45 minutes created long jam
दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर दिल्ली पुलिस के जवानों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर बने खेड़कीदौला टोल पर दिल्ली पुलिस के जवानों ने फ्री में निकलने के चक्कर में बुधवार सुबह जमकर हंगामा किया। पुलिस के जवान तीन प्राइवेट कार में सवार थे। वह कहीं पर छापामारी करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


टोलकर्मियों के रोके जाने के कारण इन लोगों ने तीन लेन को ब्लॉक कर रखा था जिससे लंबा जाम लग गया। टोल प्रबंधन ने डायल 112 पर जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को किनारे कराने के लिए आगे बढ़ाया। जिसके बाद वह मौके से निकल गए। टोल कंपनी  के पीआरओ की ओर से स्थानीय पुलिस को फुटेज के साथ शिकायत भेजी जा रही है। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की ओर से फ्री में निकलने के चक्कर में हंगामा हो चुका है।
विज्ञापन


निजी कारों से पहुंचे थे पुलिसकर्मी
टोल प्रबंधन के अनुसार, निजी गाड़ियों से पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों से जब टोल टैक्स मांगा गया तो उन्होंने पुलिस को टोल में छूट होने की बात कहते हुए टोल देने से मना कर दिया। टोल कर्मचारी महेश ने बताया कि पुलिसकर्मी अपने आप को दिल्ली पुलिस के जवान बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। टोल प्रबंधन का आरोप है कि टोल टैक्स दिए बिना उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया तो पुलिसकर्मियों ने टोल प्लाजा पर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बुधवार सुबह 9 बजे का है।

पुलिस कर्मियों ने अपनी तीन गाड़िया टोल प्लाजा की तीन अलग-अलग 26,27,28 नंबर लेन में खड़ी कर पूरे लेन को ब्लॉक कर दिया था।  करीब 45 मिनट तक पुलिसकर्मियों ने टोल प्लाजा की तीन लेन जाम रखीं और हंगामा किया। इससे बाकी वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गाइडलाइन में पुलिसकर्मियों के निजी वाहनों को नहीं है छूट
टोल प्रबंधक विनीत सिंह ने बताया कि गाइडलाइन में पुलिसकर्मियों को निजी वाहनों में टोल टैक्स की छूट नहीं है। उन्होंने बताया कि टोल मांगने पर पुलिसकर्मियों ने टोल देने से मना कर दिया और हंगामा किया। इसकी सूचना उन्होंने 112 कंट्रोल रूम पर दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।


प्रबंधक विनीत सिंह ने बताया कि 45 मिनट तक हंगामा करने के बाद भी वह पुलिसकर्मी अपनी गाड़ियों को बिना टोल टैक्स दिए वहां से जबर्दस्ती लेकर चले गए। ये पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed