फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delhi girl raped in Gurugram on the pretext of job

दोस्त बना दरिंदा: नौकरी के बहाने ले गया फ्लैट पर, नशीली कोल्डड्रिंक पिला लूटी अस्मत; इतने पर भी नहीं रुका सुमन

Sat, 01 Oct 2022 05:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Oct 2022 05:57 PM IST
सार

युवती के गुमशुम रहने पर उसके साथियों ने उसे हिम्मत दी। तब जाकर उसने दिल्ली के साकेत थाने में मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन
Delhi girl raped in Gurugram on the pretext of job
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नौकरी दिलाने के नाम नशीला पदार्थ देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दिल्ली से जीरो एफआईआर आने के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

दिल्ली में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डीएलएफ इलाके में रहने वाले सुमन सिंह से कुछ माह पहले ही उसकी जान-पहचान हुई थी। जल्दी ही दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई, जिसके बाद युवती ने उसे बताया था कि वह नौकरी की तलाश में है। इस पर सुमन ने उसे गुरुग्राम के सहारा मॉल में नौकरी दिलाने का आश्वासन देते हुए बीते एक जून को गुरुग्राम बुला लिया। वह युवती को अपने मारुति विहार स्थित फ्लैट पर ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म
यहां पर आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। युवती के अचेत होने पर सुमन सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली। होश में आने पर युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर युवती लोक लाज को देखते हुए वापस अपने घर दिल्ली चली गई। 

विज्ञापन

बाद में हिम्मत कर दी शिकायत
युवती के गुमशुम रहने पर उसके साथियों ने उसे हिम्मत दी। तब जाकर उसने दिल्ली के साकेत थाने में मामला दर्ज कराया। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे अगली कार्रवाई के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाने में भेज दिया। सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि जीरो एफआईआर मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है। युवती को जल्द ही बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed