फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deepak was brought to the civil hospital for health checkup

Gurugram News: स्वास्थ्य की जांच के लिए दीपक को लाया गया नागरिक अस्पताल

Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Deepak was brought to the civil hospital for health checkup
गुरुग्राम। टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में भोंडसी जेल में बंद पिता दीपक यादव को स्वास्थ्य की जांच के लिए बुधवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया। जेल में जाने के तीन दिन बाद दीपक यादव के व्यवहार में बदलाव आया और उसने कम खाना खाया। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर मंगलवार को उसको जेल के अस्पताल में ले जाया गया था।
विज्ञापन

जेल सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे उसे भोंडसी जेल से ले जाया गया और दोपहर बाद करीब तीन बजे वापस लाया गया। शनिवार को जेल में लाने समय स्वास्थ्य जांच में वह पूरी तरह से स्वस्थ था। जेल प्रशासन भी उनपर सतर्कता से निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

भोंडसी स्थित जिला जेल में बंद दीपक यादव को हवालाती नंबर-4142 दिया गया है। बेटी के हत्यारोपी पिता दीपक यादव को मामले की गंभीरता को देखते हुए हार्डकोर अपराधियों की दूसरी कैटेगरी में रखा गया है। आरोपी अभी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed