फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Death of opossum in Aravalli, demand for investigation

Gurugram News: अरावली में ओपोस्सम की मौत, जांच की मांग

Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 11 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Death of opossum in Aravalli, demand for investigation
5000 एकड़ में फैली कोटला झील में रहते हैं देशी-विदेशी पक्षी और जीव
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। मेवात की अरावली पर्वतमालाओं में एक दुर्लभ वन्यजीव ओपोस्सम की मौत ने पर्यावरण प्रेमियों को चिंतित कर दिया है। यह प्रजाति भारत में लुप्त मानी जाती है और वन्यजीव संरक्षण कानून, 1972 के तहत संरक्षित है। मेवात आरटीआई मंच एवं मौजी फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर सिंह को पत्र लिखकर इस घटना की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

एक पर्यावरण प्रेमी ने बताया कि शनिवार को वह अपने बेटे के साथ गांव घागस से जवाहर नवोदय विद्यालय बाई की ओर जा रहे थे, तभी गांव कोटला की बावड़ी से करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क पर एक जीव मृत अवस्था में मिला। जब उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि वह ओपोस्सम प्रजाति का जीव है, जो सामान्यतः भारत के पूर्वोत्तर राज्यों-असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में पाया जाता था और अब अत्यंत दुर्लभ है। अरावली की गोद में फैली कोटला झील लगभग 5000 एकड़ क्षेत्र में फैली है। इसमें हर वर्ष देशी और विदेशी पक्षी व जलजीव आते हैं। उन्होंने मांग की कि इस झील और इसके आसपास के क्षेत्र को संरक्षित वन्यजीव एवं वेटलैंड जोन घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed