{"_id":"64077f06379f002f4404e454","slug":"death-of-half-a-dozen-peacocks-in-aravalli-region-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-2285-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अरावली क्षेत्र में आधा दर्जन मोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अरावली क्षेत्र में आधा दर्जन मोरों की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अरावली क्षेत्र में आधा दर्जन मोरों के मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन करने के साथ शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार भेज दिया। फिलहाल जांच में यह पता नहीं चल सका कि मोरों की मौत की वजह क्या है। वन विभाग के इंस्पेक्टर राजेश चहल के मुताबिक उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि सेक्टर 54 में सनसिटी के पीछे अरावली में आधा दर्जन मोर मृत अवस्था में पड़े हैं। वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि यहां लोगों द्वारा पक्षियों के लिए दाना डाला जाता है। आसपास पड़े दाने में फंगस लगा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि अरावली में मौजूद इन मोरों द्वारा यही फंगस वाला दाना खा लिया। जिसके बाद उन्हें इंफेक्शन हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा इन मोरों को कोई जहरीला पदार्थ दे दिया गया है, जिसके कारण इनकी मौत हुई है। राजेश चहल ने बताया कि मोर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हिसार में भेजा गया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत होना एक गंभीर विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।