फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deadline for tendering reduced, development works will gain momentum

Gurugram News: टेंडर लगाने की समय सीमा घटी, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Deadline for tendering reduced, development works will gain momentum
टेंडर की समय सीमा को 21 दिन से घटाकर 14 दिन किया गया
विज्ञापन

जलभराव की रोकथाम संबंधी टेंडर अब 30 जून से पहले खोल दिए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने टेंडर प्रक्रिया की समय सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक एक टेंडर को ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए न्यूनतम 21 दिनों की समयसीमा निर्धारित थी, लेकिन इसे घटा दिया गया है। अब यह प्रक्रिया 14 दिन में पूरी की जा सकेगी। निकाय विभाग के निर्णय के पीछे लोकसभा चुनाव के बाद अटके विकाय कार्य रफ्तार देना बताया जा रहा है।
नगर निगम चुनाव आचार संहिता हटने के बाद अपने रुके विकास कार्याें को जल्द पूरा कराने की योजना पर तेजी से लगा है, लेकिन अभी 50 से ज्यादा टेंडर लंबित पड़े हैं। इनमे सबसे ज्यादा टेंडर ड्रेनज सफाई, मरम्मत, ट्रैक्टर, पंप आदि मशीनरी समेत जलभराव की रोकथाम संबंधी लगे हुए हैं। निगम ने आचार सहिंता हटने बाद इन टेंडरों को ऑनलाइन किया था। निगम अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी टेंडर 21-21 दिन के लगाए गए थे। अब मुख्यालय से टेंडरों की समय सीमा को घटाए जाने का आदेश मिला है। जिससे अब जलभराव की रोकथाम वाले टेंडर 30 जून से पहले ही खोल दिए जाएंगे। इसके बाद निजी एजेंसियों को वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इससे शहर के सेक्टर, कॉलोनियां और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आदेशानुसार अब सभी टेंडर 14 के लिए लगाए जाएंगे। सभी कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश मिला है। - मनोज कुमार, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed