फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dead body of youth found in Sector-29, case registered against unknown

सेक्टर-29 में मिला युवक का शव, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 15 Dec 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Sector-29, case registered against unknown
गुरुग्राम। नियमित गश्त के दौरान पुलिस को सेक्टर-29 स्थित स्थित लेजरवैली पार्क के समीप झाड़ियों में सोमवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाने में तैनात सिपाही अजय कुमार ने बताया कि वह रविवार को नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि लेजरवैली पार्क के नजदीक झाड़ियों में युवक का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा हुआ है। नजदीक जाने पर पता चला कि शव के चेहरे व पत्थरों से गंभीर रूप से वार किया गया है। मौके पर काफी खून भी फैला हुआ था। पुलिस के मुताबिक मृतक दाहिने हाथ पर अरविंद लिखा हुआ है। मामले में अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने जल्द ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed