फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dead body of young man found in rotten condition in the field

Gurugram News: खेत में सड़ी-गली हालत में मिला युवक का शव

Sun, 10 May 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in rotten condition in the field
पटौदी। पटौदी थाना के अंतर्गत इंछापुरी गांव के खेतों में रविवार की सुबह सड़ी-गली हालत में एक युवक का शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी, कि उसमें कीड़े चल रहे थे। खेत का मालिक रविवार सुबह खेत में गया तो शव पड़ा दिखाई दिया, जिससे बदबू आ रही थी। खेत मालिक ने पुलिस कंट्राेल रूम और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पटौदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम की टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। शव की शिनाख्त शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के मुंडियाचक गांव निवासी भगवान दास (35) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गदाईपुर में पत्नी सहित बच्चों के साथ किराये पर रहता था। एएसआई व जांच अधिकारी पटौदी थाना विजय कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शव का बिसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed