{"_id":"6866c002a695e740d106cf78","slug":"dead-body-of-a-10th-class-student-found-hanging-from-a-noose-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-61456-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फंदे से लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फंदे से लटका मिला 10वीं की छात्रा का शव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में बुधवार शाम 10वीं में पढ़ने वाली किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने स्कूल से घर आने के बाद फंदा लगाया। इस दौरान उसकी मां घर पर नहीं थी और पिता नौकरी पर गए थे। किशोरी (15) गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी और इलाज चल रहा था। बुधवार को दोपहर बाद स्कूल से घर आने के बाद जब घर पर कोई नहीं था तो किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां घर लौटीं तो उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से लटकता पाया। परिजन किशोरी को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-14 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के परिवार वालों बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी दलबीर ने बताया कि मामले में अलग-अलब बिंदुओं से जांच की जा रही है।