फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dead body found on the bed of lodge in sohna

सोहना में लॉज के बेड पर मिला शव

Fri, 23 Jul 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
dead body found on the bed of lodge in sohna
सोहना। सोहना के एक लॉज में बेड पर शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से लॉज स्टाफ में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से जानकारी कर उसके परिजनों को बुलाया गया। युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। युवक लॉज में एक महिला के साथ आया था। महिला कहां गई यह भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोहना स्थित लक्ष्मी लॉज में दोपहर तीन बजे एक महिला के साथ पहुंचे व्यक्ति ने कमरा बुक किया और कमरे में पहुंचा तो वहां बेड पर उसे एक युवक का शव दिखा। उसने लॉज के स्टाफ को जानकारी दी। इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद कर उसकी पहचान अलवर के अमृतलाल के रूप में की गई। मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि उसके पिता शटरिंग की ठेकेदारी का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि अभी युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर काश्मीर सिंह का कहना है कि लॉज के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। युवक के साथ आई महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

हनुमान बगीची में भी मिला शव
लक्ष्मी लॉज में शव मिलने की घटना में पुलिस जांच में जुटी ही थी कि इस बीच कस्बा में एक और शव मिलने से सनसनी फैल गई। कस्बा की हनुमान बगीची में स्थानीय लोगों को शाम चार बजे एक अज्ञात शव मिला। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है। शव को नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed