{"_id":"6a0d9de6fe445d49f9069204","slug":"de-silting-and-sewer-cleaning-work-should-be-completed-on-time-additional-commissioner-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88590-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रुपयों के लेन-देन की रंजिश में युवक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रुपयों के लेन-देन की रंजिश में युवक के साथ मारपीट
विज्ञापन
लोहे की वस्तु से किया हमला, जबड़ा व दांत टूटे, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत पातली हाजीपुर गांव में रुपयों के लेन-देन की रंजिश में एक युवक के साथ लोहे की वस्तु से हमला किया। इस मारपीट में पीड़ित का जबड़ा व दांत टूट गए। पीड़ित की पत्नी सुमन की शिकायत पर पुलिस ने देवदत्त के खिलाफ मारपीट करने संबंधित धाराओं में फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सुमन ने बताया कि उनके पति धर्मवीर 15 मई की सुबह बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे थे। इसी दौरान गांव में देवदत्त ने उनके पति का रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने लोहे की किसी वस्तु से हमला किया। इससे धर्मवीर का जबड़ा व दांत टूट गए। महिला का आरोप है कि उनके पति के साथ यह मारपीट रुपयों के लेनदेन की रंजिश में की गई है। घायल को उपचार के लिए सीएचसी फर्रुखनगर ले जाया गया, जहां से उनको सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उनको रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-- --
दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी देवदत्त को गिरफ्तार करके जांच में शामिल किया गया है। मामले आगामी कार्रवाई की जा रही है। - संतोष, इंस्पेक्टर व प्रभारी, फर्रुखनगर थाना।