फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Daughter married her lover, stole 55 lakhs from home

Gurugram News: बेटी ने प्रेमी से रचाई शादी, घर से चोरी कराए 55 लाख

Thu, 09 Mar 2023 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Daughter married her lover, stole 55 lakhs from home
पैसे न मिलने पर पिता को पता चली सच्चाई का
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मियां वाली कॉलोनी में पहले बेटी ने अपने पिता के 55 लाख रुपये चोरी करा दिए। पैसे न मिलने पर पिता ने परिवार वालों से पूछताछ की तो पता चला कि बेटी ने अपने दोस्त को घर पर बुलाकर 55 लाख चोरी करा दिया। पिता ने बेटी के दोस्त को घर पर बुलाया तो पता चला कि बेटी पूर्व में ही तीस हजारी कोर्ट में दोस्त के साथ शादी कर चुकी है। दोस्त ने आकर खुलासा किया कि सिर्फ नकद 55 लाख रुपये ही नहीं, बल्कि वह उनकी बेटी के कहने पर घर से सोने के जेवर भी अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी युवक उनकी बेटी को भी अपने साथ ले गया। पिता की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने बेटी के दोस्त व उसके जीजा को नामजद करते हुए चोरी और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित जगजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि घर पर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए 55 लाख रुपये रखे हुए थे। इसके बारे में सिर्फ बेटी को ही पता था। दो मार्च को घर पर रखे 55 लाख रुपये निकालने लगे तो पैसे नहीं मिले। बेटी गुरलीन (21) से जब पैसे के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिल्ली के पश्चिम विहार में रहने वाला उसका दोस्त अंकुश कोछर अपने जीजा के साथ घर आया था। वहीं सूटकेस का ताला तोड़कर 55 लाख रुपये 10 दिन के लिए अपने साथ ले गया है। पिता ने बेटी पर जोर दिया तो बेटी ने अंकुश को फोन करके घर बुला लिया।
विज्ञापन

अंकुश ने घर पर आकर पीड़ित को बताया कि उनकी बेटी के साथ वह कोर्ट मैरिज कर चुका है। उसने यह भी बताया कि वह घर से सिर्फ 55 लाख रुपये नकद ही नहीं बल्कि अपने साथ एक सोने का हार व अंगूठी भी ले गया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पांच लाख रुपये वापस दे दिए है। बाकी रकम जब भी वह मांगता है तो आरोपी उसे धमकी देकर उसकी बेटी को मारने की बात करता है। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed