{"_id":"613cf14e8ebc3ea75b226730","slug":"daughter-in-law-slaps-mother-in-law-video-goes-viral-gurgaon-news-noi6040137108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने सास पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू ने सास पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क इलाके के एक घर में बहू द्वारा अपनी बीमार बुजुर्ग सास को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो दो दिन से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है।
अंशु जिंदल ने पुलिस को बताया है कि वह मकान में ऊपर की मंजिल पर रहती है, जबकि बहू-बेटा बच्चों सहित पहली मंजिल पर रहते हैं। बुढ़ापे व बीमारी की वजह से अब उनसे काम नहीं होता, इसलिए बेटे से काम के लिए घरेलू सहायिका रखने के लिए कहा था। इसी बात पर बहू कविता आग-बबूला हो गई और मारपीट करने लगी। शुक्रवार देर शाम थाने पहुंची बुजुर्ग का कहना है कि मारपीट में उनके चेहरे व शरीर पर चोटें भी आई हैैं। कई जगह सूजन है। वह पहले से ही शुगर, बीपी आदि बीमारियों का शिकार हैं।
क्या है वायरल वीडियो में
वीडियो में दिख रहा है कि कविता नाम की महिला अपने पति से कह रही है कि तुमने मुझे मारा क्यों, अब मैं इसे मारूंगी। पति कहता है कि बदतमीजी करना ठीक नहीं है, लेकिन महिला नहीं मानती और इसके बाद वह अपनी सास को थप्पड़ जड़ने लगती है। इस दौरान घर में मौजूद बच्चों के रोने की आवाज सुनाई देती है।
विज्ञापन
आरोपी बहू ने भी अपने साथ हुई मारपीट के मामले में शिकायत दी है। मामले में थाना राजेंद्र पार्क के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेंद्र का कहना है कि मामले में वीडियो व मिली शिकायतों की जांच की जा रही है। इसके आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।