फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DAP fertilizer seized in excess of stock, sale completely banned

Gurugram News: स्टॉक से अधिक डीएपी खाद पकड़ी, बिक्री पर पूर्ण रोक

Thu, 30 Oct 2025 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer seized in excess of stock, sale completely banned
सोहना में सीएम उड़नदस्ता की टीम ने खाद व बीज की दुकानों पर छापा मारा
विज्ञापन

टीम ने अनियमितता पाए जाने पर खाद के कट्टों को किया सील

संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। क्षेत्र में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने खाद और बीज की दुकानों व गोदामों पर कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम को दुकानों से डीएपी खाद के अधिक कट्टे स्टॉक से ज्यादा पाए जाने पर आरोपित दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई। टीम ने अनियमित पाए गए खाद के कट्टों को तुरंत सील कर दिया और उनकी बिक्री पर पूर्ण रोक लगा दी।

बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चली इस व्यापक जांच में टीम ने सबसे पहले गांव हाजीपुर की डागर खाद बीज भंडार दुकान का निरीक्षण किया। दुकान संचालक नरेश डागर के गोदाम से 55 कट्टे डीएपी खाद अतिरिक्त पाए गए, जिन्हें तत्काल सील कर दिया गया। इसके बाद दोपहर में सोहना कस्बे के अनाज मंडी क्षेत्र में मदान खाद बीज भंडार के दमदमा मोड़ के पास स्थित गोदाम में भी समान प्रकार की गड़बड़ी पाई गई, जहां 20 अतिरिक्त कट्टे डीएपी खाद मौजूद थे। हालांकि, लक्ष्मी खाद बीज भंडार की दुकान और गोदाम की तलाशी में कोई अतिरिक्त स्टॉक नहीं मिला। इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में भारी बेचैनी देखने को मिलीं। कई दुकानदार तो दुकानें बंद कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


सोहना क्षेत्र के ग्रामीण व किसानों ने खाद की इस गुणवत्ता और स्टॉक से संबंधित अनियमितता पर चिंता जताई है और प्रशासन से लगातार निगरानी बनाए रखने की मांग की है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने भी कहा है कि खाद व बीज दुकानदारों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed