{"_id":"66996bc7f4bdb3ff050fad54","slug":"danger-of-accidents-due-to-potholes-and-open-drains-on-roadsides-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35095-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़कों के किनारे बने गड्ढों और खुले नालों से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़कों के किनारे बने गड्ढों और खुले नालों से हादसे की आशंका
विज्ञापन
सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में धंसी हुई है फुटपाथ की मिट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी।
गुरुग्राम। शहर में कई जगहों पर गड्ढे और खुले नाले बरसात के मौसम में दुर्घटनाओं का सबब बन सकते हैं। शहर में कई जगह पर पिछले दिनों केबल डाले जाने के बाद सड़क धंस गई हैं। सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके में पटेल नगर चौक से लेकर पब्लिक लाइब्रेरी तक सड़क किनारे फुटपाथ की मिट्टी धंसी हुई। कुछ जगहों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसी जगह पर गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला का कार्यालय भी है। उनके कार्यालय से महज करीब 30-40 मीटर की दूरी पर स्थित गुड़गांव क्लब के पास फुटपाथ की मिट्टी काफी धंस गई है। बारिश में जल भराव होने पर कोई व्यक्ति या साइकिल सवार इसमें गिर सकता है। सेक्टर 108 में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ धंसे फुटपाथ पर बड़े पत्थर डालकर भरने की शिकायत लोगों ने की है। इससे दुर्घटनाएं होने की आशंका है। मोर चौक पर सड़क के पास कुछ काम करके चार फीट गहरा गड्ढा बगैर ढंके छोड़ दिया गया है।
सेक्टर 21 में एक महीने से खुला है छह फीट गहरा चैंबर
सेक्टर 21 में करीब छह -सात फीट गहरा चैंबर पिछले एक महीने से खुला है। सेक्टर के निवासी मनीष यादव और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश गेरा ने इसकी फोटो सोशल मीडिया और अधिकारियों को भेजा है। राजेश गेरा ने बताया कि पिछले दिनों यहां नगर निगम के कर्मी काम करने आए थे मगर काम के बाद इसे खुला छोड़ दिया गया है। इसकी सूचना अधिकारियों को देने के बाद भी समाधान नहीं किया गया है। बारिश को लेकर लोग काफी चिंतित हैं।
सेक्टर चार में मुख्य सड़क पर खुला है बरसाती नाला
सेक्टर चार में रेलवे रोड के साथ बनी सर्विस लेन का बरसाती नाला पिछले दो महीने से खुला है। यह नाला अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है। काफी मात्रा में गंदा पानी, पॉलिथीन आदि कचरा इसमें पड़ा है। सड़क के बीचोबीच बने इस खुले नाले के कारण इस सड़क से एक ओर लोगों की आवाजाही बंद है। तो दूसरी ओर इसके कारण दुर्घटनाएं होने की भी आशंका बनी हुई है।