{"_id":"611d02e58ebc3e79987e3114","slug":"dabangs-occupied-the-woman-s-plot-gurgaon-news-noi5997164167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने महिला के प्लॉट पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने महिला के प्लॉट पर किया कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। भोंडसी क्षेत्र में दिल्ली की रहने वाली महिला के प्लॉट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि वह प्लॉट पर गई तो वहां कुछ लोग बैठे हुए थे और लोगों ने धमकी व गालियां देकर वहां से भगा दिया। शिकायत पर भोंडसी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार यह शिकायत दिल्ली उत्तम नगर के संजय एन्क्लेव निवासी मंजू ने दी है।
उन्होंने भोंडसी क्षेत्र में 102 गज का प्लॉट 27 अगस्त 2014 को दिल्ली छतरपुर निवासी अल्का त्यागी से खरीदा था। 18 अगस्त 2019 को सोहना तहसील में रजिस्ट्री हुई थी। प्लॉट पर कब्जा भी दिया गया था। आरोप है कि 11 अगस्त को दोपहर के समय बंधवाड़ी निवासी मनोज, रिठौज निवासी अनूप ने अपने अन्य साथियों के साथ आकर प्लॉट पर आगे की दीवार तोड़कर अपने लोगों से निर्माण कार्य करा दिया। मंजू को सूचना मिली तो प्लॉट पर पहुंची और डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी।
सूचना पर भोंडसी थाना पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों ने बातचीत के लिए 16 अगस्त तक का समय मांगा। महिला का कहना है कि आरोपियों को समझाने व बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं माने। महिला पक्ष के लोग जब अपनी दीवार को फिर से बनवाने के लिए प्लॉट पर पहुंचे तो 10-12 अज्ञात युवक वहां मौजूद थे। जिन्होंने लोगों व महिलाओं को गालियां व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। तब शिकायत पुलिस को दी गई। भोंडसी थाना प्रभारी ने बताया कि प्लॉट पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच चल रही है।