फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dabangs occupied the woman's plot

दबंगों ने महिला के प्लॉट पर किया कब्जा

Wed, 18 Aug 2021 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Dabangs occupied the woman's plot
गुरुग्राम। भोंडसी क्षेत्र में दिल्ली की रहने वाली महिला के प्लॉट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि वह प्लॉट पर गई तो वहां कुछ लोग बैठे हुए थे और लोगों ने धमकी व गालियां देकर वहां से भगा दिया। शिकायत पर भोंडसी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार यह शिकायत दिल्ली उत्तम नगर के संजय एन्क्लेव निवासी मंजू ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने भोंडसी क्षेत्र में 102 गज का प्लॉट 27 अगस्त 2014 को दिल्ली छतरपुर निवासी अल्का त्यागी से खरीदा था। 18 अगस्त 2019 को सोहना तहसील में रजिस्ट्री हुई थी। प्लॉट पर कब्जा भी दिया गया था। आरोप है कि 11 अगस्त को दोपहर के समय बंधवाड़ी निवासी मनोज, रिठौज निवासी अनूप ने अपने अन्य साथियों के साथ आकर प्लॉट पर आगे की दीवार तोड़कर अपने लोगों से निर्माण कार्य करा दिया। मंजू को सूचना मिली तो प्लॉट पर पहुंची और डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी।
विज्ञापन

सूचना पर भोंडसी थाना पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों ने बातचीत के लिए 16 अगस्त तक का समय मांगा। महिला का कहना है कि आरोपियों को समझाने व बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं माने। महिला पक्ष के लोग जब अपनी दीवार को फिर से बनवाने के लिए प्लॉट पर पहुंचे तो 10-12 अज्ञात युवक वहां मौजूद थे। जिन्होंने लोगों व महिलाओं को गालियां व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। तब शिकायत पुलिस को दी गई। भोंडसी थाना प्रभारी ने बताया कि प्लॉट पर कब्जा करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed