{"_id":"618029fe9efb577208374ec0","slug":"cycle-track-and-footpath-will-be-built-on-mg-marg-gurgaon-news-noi613750381","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी रोड पर बनेगा साइकिल ट्रैक और फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी रोड पर बनेगा साइकिल ट्रैक और फुटपाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। हुडा सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक साइकिल ट्रैक बनाने के बाद गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अब दूसरी सड़कों पर साइकिल ट्रैक बनाने की तैयारी में है। इसके लिए प्राधिकरण ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। साइकिल ट्रैक के साथ-साथ ही सड़कों पर नए सिरे से फुटपाथ और उनके सौंदर्यीकरण का भी खाका तैयार कर लिया है। इस कड़ी में शहर के सबसे व्यस्त रोड महरौली-गुरुग्राम रोड (एमजी रोड) पर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
एमजी रोड को शहर का मॉल रोड भी कहा जाता है। अधिकांश मॉल होने के कारण यह सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है। इस मार्ग पर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ निर्माण के लिए जीएमडीए ने 13.87 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट बनाया है। साइकिल ट्रैक और फुटपाथ के साथ सड़क के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई है। पौधे लगाकर इसकी सुंदरता को बढ़ाया जाएगा। इफ्को चौक से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन तक लगभग 2.6 किलोमीटर लंबी सड़क को इसके लिए चिन्हित किया गया है। इसके लिए जीएमडीए ने आमजन से सुझाव भी मांगे हैं। आमजन के सुझावों के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। एमजी रोड पर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ के साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए लोग जीएमडीए की वेबसाइट पर अपने सुझाव दे सकते हैं। सोमवार से 15 दिन के भीतर लोग अपने सुझाव दे सकेंगे।
शहर के सौंदर्यीकरण और लोगों की सहूलियत के लिए एमजी मार्ग के लिए योजना बनाई है। इससे सड़क पर अवैध पार्किंग से छुटकारा मिलेगा। हादसों में कमी की भी उम्मीद बढ़ेगी। साइकिल ट्रैक के साथ फुटपाथ लोगों की जरूरत है। एमजी रोड के साथ ही शहर की दूसरी सड़कों के लिए योजना बनाई जा रही है। फिलहाल, नए शहर की सड़कों पर योजना को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदीप सिंह, चीफ इंजीनियर, जीएमडीए