फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cyber ??city suitable to live in during covid transition

कोविड संक्रमण के दौरान रहने के लिए गुरुग्राम उपयुक्त शहर

Sun, 13 Jun 2021 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Cyber ??city suitable to live in during covid transition
गुरुग्राम। संक्रमण के दौरान रहने के मामले में साइबर सिटी गुरुग्राम उपयुक्त शहर माना गया है। देश के रियल एस्टेट क्षेत्र की अग्रणी स्क्वायर यार्ड संस्था ने कई मानकों के अध्ययन के बाद अपनी एक रिपोर्ट पेश कर यह दावा किया है। संस्था ने गुरुग्राम सहित बंगलूरू व मुंबई में जनसंख्या घनत्व, खुले क्षेत्र के अनुपात और अस्पताल के बुनियादी ढांचे जैसे कारकों के आधार पर अध्ययन किया, जिसको उपयुक्तता सूचकांक नाम दिया गया।
विज्ञापन

इसमें यह निष्कर्ष निकला है कि इन तीनों शहरों में कोविड-19 के दौरान रहने के लिए गुरुग्राम सबसे उपयुक्त जगह है। संस्था का दावा है कि उसने इन तीनों शहरों को अलग-अलग जोन में विभाजित कर उन सभी जोन पर गंभीरता से अध्ययन किया है। गुरुग्राम के पूर्वी क्षेत्र के सेक्टर 52-56, 58, 40-44, 30, 24-27 सूचकांक के अनुसार रहने के लिए सबसे उपयुक्त पाए गए। मुंबई और बंगलूरू जैसे शहरों में प्रति 10,000 लोगों पर 1.3 और 0.30 अस्पताल हैं। जबकि गुरुग्राम में प्रत्येक 10,000 लोगों के लिए 2.5 अस्पतालों के साथ गुरुग्राम बेहतर स्थिति में है।
विज्ञापन

सभी कारकों पर साइबर सिटी उत्तीर्ण
कोरोना की दूसरी लहर के समय इसकी गंभीरता के बिंदु पर अध्ययन में बताया गया कि मुंबई के 24 में से 13 वार्ड गंभीर रूप से प्रभावित थे, जिनमें प्रति 10,000 लोगों पर 50 से अधिक संक्रमण के मामले थे। गुरुग्राम में उत्तर और पूर्व क्षेत्रों में प्रति वर्ग किमी में औसतन 55 मामले दर्ज किए गए, जबकि बंगलूरू में कुल 8 क्षेत्रों में से 4 क्षेत्रों में प्रति वर्ग किमी में 200 से अधिक मामले दर्ज किए गए। जनसंख्या घनत्व व खुले क्षेत्र पर किये गए शोध पर रिपोर्ट बताती है कि मुंबई में तीन शहरों में सबसे अधिक खुला क्षेत्र अनुपात लगभग 45% है। लगभग 60,000 लोगों/वर्ग किमी के साथ मुंबई सबसे घनी आबादी वाला है, जबकि गुरुग्राम में सबसे कम जनसंख्या घनत्व लगभग 4200 लोग/वर्ग किमी है। रिपोर्ट में कुल मिलाकर सभी कारकों के आधार पर गुरुग्राम कोविड 19 के दौरान रहने के लिए इन तीनों शहरों में सबसे बेहतर स्थिति में पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed