Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cutting a tree branch proved costly, Forest Department filed a case

Gurugram News: पेड़ की टहनी काटना पड़ा मंहगा, वन विभाग ने किया मामला दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cutting a tree branch proved costly, Forest Department filed a case
-पार्क में शौचालय बनाने के लिए काटे जा रहे थे पेड़
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-5 पार्ट 6 की मुख्य सड़क स्थित पार्क में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट किया है। जानकारी के अनुसार, एक सीरस पेड़ की 13 घनी टहनियां काट दी गईं जिससे पेड़ लगभग नष्ट हो गया है। आरोप है कि टहनियों को काटकर उसी स्थान पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। वन विभाग ने नगर निगम के ठेकेदार राकेश गौतम के खिलाफ एफओआर (फॉरेस्ट ऑफेंस रिपोर्ट) दर्ज की है और निर्माण कार्य को फिलहाल रोक दिया गया है।


स्थानीय निवासियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे ग्रीन बेल्ट के साथ खिलवाड़ बताया है। पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें सेक्टर वासियों के फोन आए, जिनमें ग्रीन बेल्ट में टॉयलेट निर्माण की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि बागवानी विभाग द्वारा लगाए गए हरे-भरे पेड़ों को काटकर निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को शिकायत दी।
विज्ञापन




वहीं, स्वास्तिक फाउंडेशन के राज सैनी ने भी आपत्ति जताते हुए कहा कि संबंधित विभाग को तुरंत निर्माण कार्य बंद करवाना चाहिए और कटे हुए पेड़ों की भरपाई के लिए नए पौधे लगाए जाने चाहिए। फिलहाल वन विभाग प्रशासन जांच में जुटा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
सेक्टर-5 के पार्क में पेड़ की टहनियां काटकर शौचालय निर्माण की शिकायत सामने आई है। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफओआर दर्ज कर ली है। - राज कुमार, वन विभाग अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed