फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   cultural programm

Gurugram News: रन फॉर यूनिटी, एकता मार्च सहित होंगे कई कार्यक्रम

Mon, 27 Oct 2025 05:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
cultural programm
रन फॉर यूनिटी, एकता मार्च, सनातन पदयात्रा व गुरु तेग बहादुर जी की यात्रा सहित अनेक कार्यक्रमों से गूंजेगा जिला
विज्ञापन

-युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मिलेगा बल
— उपायुक्त पलवल में दिखेगा देशभक्ति, एकता और सनातन संस्कृति का संगम
— सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होंगी विशेष गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि आने वाले दिनों में अक्तूबर और नवंबर माह में पलवल जिला देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बनेगा। इस अवधि में जिला प्रशासन द्वारा अनेक देशभक्ति, सांस्कृतिक और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत प्रात: सात बजे सेक्टर-2 स्थित सामुदायिक केंद्र से होगी और समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया जाएगा। इसके साथ ही सरदार-150 एकता मार्च और एक भारत-आत्मनिर्भर भारत थीम पर पदयात्राएं भी आयोजित होंगी।


उपायुक्त ने बताया कि 14 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी से संबंधित यात्रा जिला पलवल पहुंचेगी। यह यात्रा हरियाणा सरकार द्वारा गुरु जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। यात्राओं का समापन 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक भव्य समारोह के साथ होगा। 3 नवंबर को गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन पर राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता, 9 नवंबर को हिंद दी चादर मैराथन रन, और 10 नवंबर को मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि सनातन एकता पदयात्रा भी 9 से 12 नवंबर तक जिले में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed