फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crowd gathering in Sadar Bazaar during festive season, pedestrians worried

Gurugram News: त्योहारी सीजन में सदर बाजार में उमड़ रही भीड़, राहगीर परेशान

Mon, 06 Nov 2023 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathering in Sadar Bazaar during festive season, pedestrians worried
लोगों का पैदल चलना भी हो रहा दूभर, बाजार में पार्किंग न होना सबसे बड़ी समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। त्योहारों का सीजन चल रहा है। खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। सामान्य दिनों में बाजार में अव्यवस्था के कारण ट्रैफिक जाम तो लगता ही था। लेकिन अब बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा दो से ढाई गुना भीड़ उमड़ रही है। बाजार आए लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। सबसे बड़ी समस्या पार्किंग का न होना है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने इससे निपटने के लिए अभी तक कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की है। जिसका नतीजा है कि सदर बाजार में आए लोगों को यातायात की अव्यवस्था के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी मौसम होने के कारण आने वाले दिनों में भी बाजार का यही हाल रहने वाला है, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को पहले से इंतजाम करके रखना चाहिए, जिससे खरीददारी के लिए बाजार आने वाले लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

दिवाली से पहले आखिरी रविवार को जमकर व्यापार हुआ। बाजारों में जहां रौनक थी तो लोगों के हाथों में घरेलू उपयोग के लिए आने वाला सामान। यह रौनक दिवाली पर्व के ठीक पहले यानी रविवार को नजर आई। अब अगले चार से पांच दिनों तक बाजार में इसी तरह की हलचल नजर आने की उम्मीद व्यापारियों को है। बाजार में सोना, चांदी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और किराना सामान की दुकानों पर जमकर भीड़ देखी गई। हालांकि इस दौरान यातायात व्यवस्था जरूर प्रभावित नजर आई।
विज्ञापन


खरीदारी के लिए बाजार आईं राखी ने कहा कि वे अक्सर सदर बाजार आती रहती हैं, लेकिन इतनी भीड़ एक साथ पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने बताया कि अत्यधिक भीड़ होने के कारण वे पूरी खरीदारी भी नहीं कर पाईं। एक अन्य महिला सुनीता ने बताया कि दिवाली से पहले की जरूरी खरीदारी के लिए वे बाजार आई हैं, लेकिन ट्रैफिक की अव्यवस्था के कारण खासी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बाटा के शोरूम में काम करने वाले राजू ने बताया कि आज जमकर व्यापार हुआ है। अगले कुछ दिनों में भी ऐसा ही व्यापार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed