{"_id":"6a182ff9ac9bc9463b026273","slug":"croft-cricket-academy-won-by-57-runs-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89516-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: क्रॉफ्ट क्रिकेट अकादमी 57 रन से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: क्रॉफ्ट क्रिकेट अकादमी 57 रन से जीती
विज्ञापन
ग्रीनलैंड क्रिकेट मैदान पर खेला गया था मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के ग्रीनलैंड क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को क्रॉफ्ट क्रिकेट अकादमी और आरएलवी क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें क्रॉफ्ट क्रिकेट अकादमी ने आरएलवी क्रिकेट अकादमी को 57 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर आरएलवी क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रॉफ्ट क्रिकेट अकादमी की टीम ने 37.5 ओवरों में 224 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शिवालय वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 रन, कप्तान विहान ने 51 रन और दैविक ने 22 रन बनाए। आरएलवी अकादमी की ओर से ईशान नारंग ने 4 विकेट झटके। वहीं, अयान कस्तूरी को 2 विकेट मिले।
225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएलवी क्रिकेट अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही। अव्यान ने 55 रन, नंदन ने 44 रन बनाए। क्रॉफ्ट अकादमी की ओर से तेज गेंदबाज अभिनव सिंह ने 2 विकेट, गर्व मदान और दैविक वलेचा ने भी 2-2 विकेट हासिल किया। निर्धारित 40 ओवरों में आरएलवी क्रिकेट अकादमी 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी और 57 रन से मैच हार गई।