फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Criminal with a reward of Rs 50,000 escaped from jail and injured in police encounter

Gurugram News: जेल से भागा 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sat, 28 Feb 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Criminal with a reward of Rs 50,000 escaped from jail and injured in police encounter
पुलिस से बचने के लिए खोह गांव में रह रहा था आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पचगांव चौक के पास बृहस्पतिवार देर रात को उत्तर प्रदेश के कन्नौज की जेल से फरार हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की तरफ से बचाव में की गई कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी।
बदमाश की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के हजूरापुर निवासी अंकित कुमार उर्फ गुड्डा के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल खोह गांव में रह रहा था। टीम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अपराध शाखा मानेसर इंचार्ज उप निरीक्षक मनोज कुमार को बृहस्पतिवार देर रात को सूचना मिली थी कि कन्नौज की जेल से भागा हुआ शातिर चोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध हथियार के साथ पचगांव चौक से होते हुए कासन गांव की तरफ जाएगा। टीम ने सूचना के आधार पर पचगांव चौक के पास खोह कासन गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी ही देर में एक युवक मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


टीम ने इशारा करके उसको रुकने के लिए कहा लेकिन उसके मोटरसाइकिल को वहीं पर गिराकर भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर गोली चला दी। वो गोली पुलिसकर्मी की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने आरोपी को चेतावनी दी लेकिन उसने गोली चलानी बंद नहीं की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली आरोपी के पैर पर लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को काबू करते हुए अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके पर पांच राउंड फायर हुआ। आरोपी के पास से पुलिस ने मोटरसाइकिल, पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज की जेल में बंद था। इसी साल जनवरी में आरोपी जेल से फरार हो गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। आरोपी पर चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत छह मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज है। आरोपी का उपचार होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मानेसर थाना में मामला दर्ज किया गया है। उपचार के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जाएगी। -वीरेंद्र सैनी, एसीपी, मानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed