फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminal carrying reward of Rs 1 lakh arrested from Amritsar airport

Gurugram News: एक लाख का इनामी बदमाश अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दुबई में रची थी विजय की हत्या की साजिश

Thu, 30 Nov 2023 01:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Criminal carrying reward of Rs 1 lakh arrested from Amritsar airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने विजय उर्फ तांत्रिक की हत्या के मामले में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश करण उर्फ अली को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2013 से दुबई में रह रहा था और वर्तमान में दुबई में एक बैंक में काम करता था। आरोपी ने गैंगस्टर अमित डागर के कहने पर दुबई में गैंगस्टर कौशल को रहने के लिए जगह दी थी। विजय उर्फ तांत्रिक की हत्या की साजिश गैंगस्टर कौशल, अमित डागर व करण ने दुबई में रची थी।

विज्ञापन


पार्श्वनाथ ग्रीन विला सेक्टर-48 में विजय उर्फ तांत्रिक की 23 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विजय के बिजनेस पार्टनर ने थाना बादशाहपुर को दी शिकायत में बताया था कि 22 फरवरी की रात लगभग 11 विजय ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। जब वह पार्श्वनाथ ग्रीन विला पहुंचा तो गाड़ी में गोली लगने के कारण विजय उर्फ तांत्रिक जमीन पर पड़ा था, जिसको स्पताल लेकर आया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विजय उर्फ तांत्रिक को मृत घोषित कर दिया। बादशाहपुर थाना पुलिस के प्रभारी सतीश की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को 28 नवंबर को अमृतसर से काबू किया। आरोपी की पहचान पलवल के बास मोहल्ला हथीन निवासी बीए पास करण उर्फ अली के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह 2013 से दुबई में रह रहा था।
विज्ञापन


आरोपी वर्तमान में दुबई में एक बैंक में काम करता है। आरोपी ने गैंगस्टर अमित डागर के कहने पर दुबई में गैंगस्टर कौशल को रहने के लिए जगह दी थी। गैंगस्टर कौशल व अमित डागर के गुर्गों से कौशल की बात करवाता था। इसके बदले गैंगस्टर कौशल ने आरोपी को लाइसेंस बनवाने के लिए लगभग एक लाख रुपये दिए थे। विजय उर्फ तांत्रिक की हत्या की साजिश गैंगस्टर कौशल, अमित डागर व इसने दुबई में रची थी। आरोपी को पकड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया था और पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed