फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram mother stop son friend from going toilet he beat her when father came in rescue son beat him to death

बेटा बना जल्लाद: मां ने दोस्त को टॉयलेट जाने से मना किया तो की मारपीट, पिता पहुंचा बचाने तो पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Thu, 09 Dec 2021 11:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 09 Dec 2021 11:21 AM IST
सार

पुलिस ने मृतक के बेटे व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। संदीप की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।

विज्ञापन
Gurugram mother stop son friend from going toilet he beat her when father came in rescue son beat him to death
गुरुग्राम पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में मां ने बेटे के दोस्त को आंगन में बने टॉयलेट में पेशाब करने से मना किया तो बेटे ने पहले मां को पीटा और बाद में बीचबचाव करने आए पिता को दोस्त संग मिलकर पीट-पीटकर कर मार डाला। इस दौरान सिर से अधिक रक्त स्राव होने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


फर्रुखनगर थाना पुलिस ने बड़े भाई के बयान पर छोटे भाई व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या का मामला दर्ज करने के बाद से दोनों फरार हैं। पुलिस के अनुसार वारदात मंगलवार देर रात करीब 1 बजे की है।
विज्ञापन


मुबारिकपुर गांव में रहने वाले कृष्ण (65) व उसके छोटे बेटे मंजीत उर्फ टीले के बीच शराब पीकर झगड़ा हो गया। मंजीत के साथ उसके चचेरे भाई राजेश और राजेश के भांजे (सोनीपत के गांव नाहरी निवासी) मोहित दहिया ने भी शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब सवा 12 बजे कृष्ण अपने घर आ गया था, जबकि मंजीत व मोहित पड़ोस में शराब पी रहे थे। रात करीब 1 बजे मोहित कृष्ण के घर के गेट के अंदर बने टॉयलेट में चला गया। कृष्ण की पत्नी और मंजीत की मां ने उसे टोका तो वह बाहर भागने लगा।

मां भी पीछे गई तो मोहित व बेटे मंजीत ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पत्नी को बचाने जब कृष्ण बाहर गया तो बेटे मंजीत व उसके दोस्त मोहित ने मिलकर उसके सिर पर पत्थरों से कई वार किए। जिससे सिर से अधिक रक्त स्राव हुआ और कृष्ण वहीं बेहोश हो गया। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मां वापस अपने घर के अंदर गई और छत पर सो रहे बड़े बेटे संदीप को इस बारे में बताया। वो तुरंत बाहर आया और पिता को संभाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। तब सूचना पुलिस को दी गई तो फर्रुखनगर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

संदीप ने अपने भाई के खिलाफ पुलिस को बयान दिया।  पुलिस ने मृतक के बेटे व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। संदीप की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed