फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram loot in mall situated chicken shop recce was done before crime

लूटपाट: वारदात से थोड़ी देर पहले ही की थी बदमाशों ने रेकी, सफायर मॉल में चिकन शॉप को बनाया निशाना

Mon, 07 Jun 2021 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Jun 2021 05:49 PM IST
सार

पिस्टल दिखाकर मॉल की दुकान में दिनदाहाड़े लूटपाट की और दुकानदार को दुकान में बंद कर अपराधी भागे। मौके पर पहुंची सेक्टर-50 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू कर दी है।

विज्ञापन
gurugram loot in mall situated chicken shop recce was done before crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित सफायर मॉल में शुक्रवार को हथियारबंद तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। मॉल में चिकन शॉप के दुकानदार को पिस्टल दिखाकर नगदी व मोबाइल लूट ले गए। जाते वक्त दुकानदार व एक अन्य को दुकान में ही बंद कर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व  दुकान  मालिक ने दोनों को  बाहन निकाला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से नेपाल के रहने वाले रोशन कुमार सिक्देल ने बताया कि सफायर मॉल में उसने एक दुकान किराए पर ले रखी है। दुकान में चिकन बेची जाती है। रविवार शाम जब वह अपने साथी प्रेम बहादुर के साथ दुकान पर थे तो वहां तीन युवक आए और चिकन खरीदकर चले गए।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही तीनों युवक दोबारा आए और पिस्टल तानकर रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर उन्होंने गल्ले से करीब 22 हजार रुपये  निकाल लिए और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद तीनों बदमाश दुकान का शटर गिराकर दोनों  को अंदर ही बंद कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे दुकान मालिक सौरभ कौशिक ने उन्हें बाहर निकाला। दुकानदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मॉल  के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed