{"_id":"5be82f09bdec2262ae58f31d","slug":"91541943049-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विनोद डबास, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर थाना पुलिस ने रविवार को कट्टे के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है। वह गांव पटौदा जिला झज्जर का रहने वाला है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मानेसर थाना प्रबंधक ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-1 मानेसर में बिजली पावर हाउस के पास एक किराए के मकान में पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास एक कट्टा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी पर वर्ष 2007 में एक आदमी को कादीपुर में गोली मारने के मामले में थाना शहर में मुकदमा दर्ज है, जिसमें आरोपी 28 दिन भौंडसी जेल में बंद रहा था। वह वर्ष 2009 में गोली मारने के मामले में बरी हो गया था, लेकिन आर्म्स एक्ट में तीन साल की सजा हो गई। इस मामले में वह हाई कोर्ट से जमानत पर है।
विज्ञापन