{"_id":"5b4123c34f1c1bb9248b5320","slug":"91530995651-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी कृषन को गुरुग्राम पुलिस ने लिया प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी कृषन को गुरुग्राम पुलिस ने लिया प्रोडक्शन वारंट पर
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मत्सुबा कंपनी के एचआर मैनेजर को गोली मारने का मामला
आरोपी कृषन को गुरुग्राम पुलिस ने लिया प्रोडक्शन वारंट पर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जापानी कंपनी के एचआर मैनेजर दिनेश कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कृषन को दिल्ली पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर शनिवार दोपहर गुरुग्राम पहुंची। आरोपी से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल हथियार को बरामद किया जाएगा।
एसीपी पटौदी बीर सिंह ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से पिछले दिनों दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद से पुलिस ने उसे तिहाड़ जेल भेज दिया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम से टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां अदालत से आरोपी कृषन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गुरुग्राम लाया गया है। आरोपी को गुरुग्राम अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया जाना है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कृषन बाउंसर है और उसने वारदात के मास्टर माइंड चरण सिंह के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस फिलहाल कृषन के साथ सुरेंद्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पथरेड़ी स्थित जापानी कंपनी मित्सुबा के एचआर मैनेजर दिनेश पर 7 जून को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस घटना में वह घायल हो गए थे। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के पूर्व कर्मचारी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।