{"_id":"5aff115e4f1c1be0408b65e2","slug":"91526665566-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर में जहरीली गैस के चलते एक सीवरकर्मी की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीवर में जहरीली गैस के चलते एक सीवरकर्मी की मौत, दो घायल
Updated Fri, 18 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर में जहरीली गैस से एक सीवरकर्मी की मौत, दो घायल
गुरुग्राम। सेक्टर-9 में सीवर लाइन जोड़ने के लिए चल रहे काम के दौरान जहरीली गैस के कारण एक सीवरकर्मी की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए उतरे दो अन्य सीवरकर्मियों की हालत भी गंभीर है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि सीवरकर्मी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के कार्य कर रहे थे। पुलिस ठेकेदार से पूछताछ कर जांच कर रही है।
सेक्टर-9 में नई सीवर लाइन का काम चल रहा है। शुक्रवार शाम को सीवर लाइन डालने का काम कर रह सीवरकर्मी राजकुमार ने यहां से गुजर रही मुख्य सीवर लाइन का ढक्कन खोला। सीवर लाइन का ढक्कन हटाते ही उसमें से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से राजकुमार सीवर के अंदर गिर गया। उसे बचाने के लिए यहां काम कर रहा अन्य सीवरकर्मी अनवर अंदर उतरा, लेकिन वह भी काफी देर तक बाहर नहीं आया। जानकारी के मुताबिक इन्हीं का तीसरा साथी विक्की अंदर गया तो उसने किसी तरह दोनों सीवरकर्मियों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला, लेकिन गैस की चपेट में आकर बाद में वह भी बाहर नहीं निकल सका। आसपास अन्य लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लोगों की मदद से तीनों सीवरकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चरखी दादरी निवासी 25 वर्षीय विक्की को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों सीवरकर्मियों को गंभीर हालत में आईसीयू में दाखिल कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि सीवर निर्माण के दौरान मजदूरों के पास सुरक्षा के उपकरण मौजूद नहीं थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस ठेकेदार से पूछताछ कर रही थी।