{"_id":"5c0132bdbdec22417a2ecc6d","slug":"81543582397-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक-दूसरे को गोली मारकर की हत्या 17-50-55","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने एक-दूसरे को गोली मारकर की हत्या 17-50-55
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने एक-दूसरे की गोली मारकर हत्या की
गुरुग्राम/मानेसर। मानेसर गांव के खोह रोड स्थित पंडितों की ढाणी में किराए के मकान में रहकर फरारी काट रहे दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात बंद कमरे में एक-दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ, जिसमें एक ने सिर पर, दूसरे ने पेट के ऊपरी हिस्से में गोली मार दी। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दोनों के दोस्त विक्रांत के लौटने के बाद वारदात का खुलासा हुआ। विक्रांत ने इसकी जानकारी मकान मालिक बुद्ध शर्मा को दी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आईएमटी मानेसर पुलिस के अनुसार, नारनौल निवासी विक्रांत ने मकान किराये पर लिया था। करीब 20 दिन पहले उसके दोस्त के माध्यम से दो लड़के महेंद्रगढ़ के गांव नरहेड़ी निवासी सुभाष उर्फ बच्ची और मंगल नगर कॉलोनी, धारूहेड़ा (रेवाड़ी) निवासी विकास रहने के लिए आए। इन दोनों के खिलाफ सदर थाना नारनौल (महेंद्रगढ़) में कई केस दर्ज हैं। जिनमें हत्या, लूट और डकैती जैसे 6 से ज्यादा संगीन मामले शामिल हैं। ये दोनों बदमाश महेंद्रगढ़ के ही रहने वाले अपने दोस्त विक्रांत के मानेसर स्थित किराये के कमरे पर रहकर फरारी काट रहे थे। विक्रांत ने पड़ोसियों को उन दोनों के नौकरी की तलाश में यहां आने की बात कही थी। पड़ोसियों के अनुसार, उन्हें कभी काम पर जाते नहीं देखा था।
मानेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार विक्रांत यहां निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे इन दोनों को कमरे में छोड़ नौकरी पर चला गया था। शुक्रवार सुबह सात बजे वापस आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर उसने खिड़की से झांक कर देखा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव में कब्जे में लिए। दोनों के पास देसी पिस्तौल पड़ी हुई थीं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए मधुबन लैब भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. माथुर का कहना है कि सुभाष के सिर से गोली आरपार हो गई थी, जबकि विकास की मौत पेट में गोली लगने के बाद अधिक खून बहने से हुई।
----
अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि दोनों ने एक दूसरे को गोली मारी है या एक ने दूसरे को गोली मारकर खुदकुशी है। सुभाष के सिर में गोली लगी है, जबकि विकास के पेट में गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
-राजेश कुमार, पुलिस उपायुक्त मानेसर