{"_id":"5bdced4abdec22697c0a8ef4","slug":"81541205322-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की सर्जरी के नाम पर डॉक्टर ने ठगे 10 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की सर्जरी के नाम पर डॉक्टर ने ठगे 10 लाख
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के ध्यानार्थ
सर्जरी के नाम पर डॉक्टर ने ठगे 10 लाख रुपये
डॉक्टर ने तारीख देने के बाद भी नहीं की सर्जरी
रुपये वापस मांगने पर धमकाते हुए भगा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में कॉस्मेटिक सर्जरी के नाम पर डॉक्टर ने दस लाख रुपये की ठगी की। युवक की शिकायत की जांच के बाद सेक्टर-10 थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर टीआर पटनायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के मेरठ के खंदावली गांव निवासी धर्मराज त्यागी अपनी पत्नी शिल्पी त्यागी के साथ पटौदी में रहते हैं। कुछ महीने पहले उनकी पत्नी झुलस गई थी। वह इलाज के दौरान सुशांत लोक फेज-2 निवासी डॉ. टीआर पटनायक के संपर्क में आए। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने सर्जरी की तारीख दे दी। इसके बाद जब सर्जरी नहीं हुई तो पीड़ित उक्त पते पर पहुंचे, तो पता चला कि डॉक्टर का अस्पताल का सामान उठाया जा रहा है। इस पर पीड़ित ने डॉक्टर से सर्जरी के लिए दिए हुए दस लाख रुपये वापस मांगे तो उसने धमकाते हुए भगा दिया।
पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच की गई, जिसमें शिकायत का आधार सही मानते हुए सेक्टर-10 थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर टीआर पटनायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-10 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यशवंत ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है मामले की जांच जारी है।