फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   जज की पत्नी की अस्पताल में हुई मौत, बेटा गंभीर

जज की पत्नी की अस्पताल में हुई मौत, बेटा गंभीर

Sun, 14 Oct 2018 05:48 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
जज की पत्नी की अस्पताल में हुई मौत, बेटा गंभीर
जज की पत्नी की मेदांता में मौत, बेटा गंभीर
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में गनमैन महिपाल द्वारा गोली मारने के बाद घायल हुई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कृष्णकांत शर्मा की पत्नी ऋतु (37) ने शनिवार देर रात सेक्टर-38 स्थित मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। बेटे ध्रुव की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार सुबह तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। सोमवार को एडीजे के पैतृक निवास जिला हिसार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पुलिस ने मामले में जांच के लिए डीसीपी सुलोचना गजराज के नेतृत्व में आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर दी है। एसआईटी में सहायक पुलिस आयुक्त हितेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, धारणा यादव, निरीक्षक सुरेंद्र फोगाट, विवेक कुंडू साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार व अपराध शाखा के अमित कुमार शामिल हैं। वहीं, रविवार दोपहर सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी गनमैन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रियंका जैन के समक्ष पेश कर 7 दिन की रिमांड की मांग की। अदालत ने 4 दिन की रिमांड मंजूर करते हुए 18 अक्तूबर को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं। उधर, मामले में पुलिस महानिदेशक (अपराध), पुलिस महानिदेशक (सीआईडी), पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ने गुरुग्राम पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात की। इसके बाद मेदांता का रुख कर लिया। जहां अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कांत से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम आरएमओ डॉ. पवन चौधरी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दीपक माथुर व मेडिकल ऑफिसर डॉ. युद्धवीर सिंह के बोर्ड ने किया। करीब 45 मिनट तक चले पोस्टमार्टम के दौरान मुख्य दंडाधिकारी अभिषेक फुटेला व पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट भी बोर्ड के साथ मौजूद रहे। बोर्ड के मुताबिक, ऋतु की मौत अत्यधिक खून बहने से हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव को न्यायाधीश के पैतृक निवास हिसार अंतिम संस्कार के लिए रविवार को ही भेजना था, लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed