{"_id":"5bf6b1fabdec2241a533ab8c","slug":"61542894074-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार के बल पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी से लूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 22 Nov 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर हथियाबंद बदमाशों ने एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी की गाड़ी रुकवाकर उनको बंधक बना लिया। आरोपियों ने उनसे मारपीट कर एटीएम कार्ड छीन लिया और रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सरस्वती इंकलेव निवासी सुखदेव ने शिकायत में कहा कि वे आईएमटी मानेसर के सेक्टर-7 स्थित नील मेटल प्रोडक्शन कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। 21 नवंबर की सुबह वे ड्यूटी पर जा रहे थे। गांव हरसरू के पास बिना नंबर की स्कॉरपियो ने उनका रास्ता रोका और दो हथियारबंद बदमाश उतरे और उसकी गाड़ी में सवार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। आरोपियों ने उनका एटीएम कार्ड छीनकर स्कॉरपियो में सवार तीसरे युवक को दे दिया जिसने एटीएम से 35 हजार रुपये निकले। आरोप है कि जब तक तीसरा व्यक्ति एटीएम कार्ड से रुपये निकालकर वापस नहीं आया तब तक आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाए रखा। बाद में वे तीनों किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन