{"_id":"5bc87749bdec226991725275","slug":"51539864393-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके फायरिंग करने वाले बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 घंटे बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके फायरिंग करने वाले बदमाश
Updated Thu, 18 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम स्वीट्स पर फायरिंग के आरोपी पहुंच से दूर
गुरुग्राम। सेक्टर-46 स्थित ओम स्वीट्स में फायरिंग करने वालों की तलाश में पुलिस दिल्ली में दबिश दे रही है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। दुकानदार को दी गई पर्ची पर लिखा मोबाइल नंबर भी फर्जी निकला। ऐसे में पुलिस अब इसकी जांच कर रही है कि यह नंबर किसका है। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि नंबर गैंगस्टर कौशल का है जो थाईलैंड में है। वहीं से वह अपने गैंग को चला रहा है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं।
सेक्टर-50 थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि आरोपियों के दिल्ली में होने की सूचना मिली है। टीमें संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं। ओम स्वीट्स में 16 अक्तूबर की रात को फायरिंग की गई थी। इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने दुकान संचालक को एक पर्ची दी थी जिस पर मोबाइल नंबर व पता लिखा हुआ था जो थाईलैंड का था। बदमाशों ने दुकान संचालक से रंगदारी मांगी थी। दबाव बनाने के लिए मौके पर फायरिंग की गई थी।