{"_id":"5b3b7d2a4f1c1ba2288b45d2","slug":"51530625322-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में पुलिसकर्मी की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में पुलिसकर्मी की पिटाई
Updated Tue, 03 Jul 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में आरोपी ने कांस्टेबल को धुना, वर्दी फाड़ी
-घरेलू झगड़े में आरोपी को थाने बुलाकर पुलिस कर रही थी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। घरेलू कलह में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सदर थाने में हेड कांस्टेबल को ही पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से बिहार निवासी रूपेश पांडे इस्लामपुर में रहता है। उसके पड़ोस में अपने भाई से विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर रूपेश के भाई ने शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने दोनों को थाने बुलवा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान रूपेश किसी बात को लेकर थाने में हेड कांस्टेबल संदीप से उलझ गया। उसनेे हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट भी की। यहां तक की उसकी वर्दी भी फाड़ दी। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी को काबू किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।