{"_id":"5c602519bdec221309520b7f","slug":"31549804825-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल सील करवाने निगम टीम के साथ गए पिता-पुत्र को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरवेल सील करवाने निगम टीम के साथ गए पिता-पुत्र को पीटा
Sun, 10 Feb 2019 07:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 10 Feb 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घाटा में बिना परमिशन हो रहे बोरवेल की शिकायत करना बुजुर्ग और उनके बेटे को भारी पड़ गया। गांव के ही चार लोगों ने पिता-पुत्र को पीट दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित ने गांव में बिना परमिशन हो रहे बोरवेल को सील करवाने के लिए सीएम विंडो, नगर निगम और पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद निगम की टीम शिकायतकर्ता को लेकर मौके पर गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गांव घाटा निवासी गजराज (60) ने गांव में बिना परमिशन हो रहे बोरवेल की शिकायत दी थी। नगर निगम की टीम 6 फरवरी को कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। इस दौरान गजराज और उनका बेटा राहुल टीम को मौके पर ले गए।
यहां निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी। इस पर देशराज के बेटे अनिल, प्रवीण ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे बचने के लिए वह अपने घर की तरफ भागे। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ उन पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।